देहरादून, अप्रैल 10 -- राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को गांधी रोड स्थित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में हुई बैठक में कर्मचारियों ने शासन की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि जहां शासन ने राज्य कार्मिकों के लिए दिसंबर 2025 में नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए थे, वहीं सार्वजनिक उद्योग विभाग निगमों में 20-25 वर्षों से कार्यरत संविदा, आउटसोर्स, उपनल और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मामले में हीला-हवाली कर रहा है। महासंघ के महासचिव श्याम सिंह नेगी ने बताया कि कार्मिकों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि 16 अप्रैल को उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर प्रदेशव्यापी आंदोलन की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.