नियमितीकरण में देरी पर डिग्रीधारी संविदा कर्मियों का विरोध
रांची, जून 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के अंतर्गत विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में कार्यरत 27 डिग्रीधारी संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर पहुंचा और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल की कुलपति से मुलाकात नहीं हो सकी। संविदा कर्मियों का कहना है कि झारखंड हाईकोर्ट ने उनके नियमितीकरण के संबंध में आदेश दिया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 अक्तूबर 2025 को डीन वेटरनरी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का पुनर्गठन किया था। समिति को नियमितीकरण से संबंधित सभी पहलुओं का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट यथाशीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.