सहारनपुर, मार्च 2 -- सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक होटल सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण की मांग को समर्थन देने पर सांसद इमरान मसूद और सपा एमएलसी शाहनवाज खान को सम्मानित किया। कर्मचारियों ने बताया कि वार्षिक मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर हर वर्ष संविदा विस्तार की प्रक्रिया से भ्रष्टाचार बढ़ता है और कई पुराने कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। उन्होंने इस व्यवस्था को खत्म करने की मांग दोहराई। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मामला जनहित से जुड़ा है और इसे केंद्र स्तर पर भी उठाया जाएगा। वहीं एमएलसी शाहनवाज खान ने प्रदेश सरकार से केंद्र की एनओसी के आधार पर नियमितीकरण की मांग रखने की बात कही। कार्यक्रम में पंकज कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, अरविंद मिश्रा, प्रवेश कुमार, डॉ राजेश मिश्रा, नाथीराम...