महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम संविदा कर्मचारी/आउट सोर्सिंग संगठन का प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के आवास पर पहुंचा। सीएम को संबोधित मांग पत्र उनके प्रतिनिधि संजीव शुक्ला को सौंपा। इसमें उन्होंने बताया है कि संविदा कर्मी कोविड काल से लेकर अब तक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हैं। बावजूद संविदा कर्मी वर्षों से अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने अनिश्चितता दूर करने के लिए मुख्यमंत्री से उन्हें नियमितिकरण करने, दस वर्ष सेवा पूरा कर चुके कर्मचारियों को समायोजन के लिए ठोस नीति बनाने, मध्य प्रदेश सरकार की तरह पारदर्शी वेतन नीति लागू करने, हर माह के तीन तारीख से पहले वेतन जारी करने के साथ ही स्वास्थ्य बीमा, इपीएफ और ग्रेज्युटी का लाभ देने की मा...