प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- उत्तर प्रदेश सचिवालय की अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती की शॉर्टहैंड परीक्षा में पांच प्रतिशत त्रुटियों में छूट दिए जाने का प्रकरण शासन में लंबित होने से अभ्यर्थियों में बेचैनी बढ़ रही है। प्रतियोगी छात्र दीपक कुशवाहा, बृजेश यादव एवं रजनीश ने पिछले महीने सचिवालय प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की तो पता चला कि अपर निजी सचिव भर्ती की नियमावली में संशोधन की स्वीकृति मिलना शेष है, जिसके बाद नियमावली जारी कर दी जाएगी। हालांकि एक महीने से अधिक बीतने पर भी संशोधित नियमावली नहीं जारी हो सकी है। वर्तमान में सचिवालय में अपर निजी सचिव के 500 पद रिक्त हैं। यह भी पढ़ें- 500 से अधिक अपर निजी सचिव पद खाली वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एपीएस भर्ती में शॉर्टहैंड परीक्षा में एक भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण सभी पद खा...