छपरा, जून 1 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त विद्यालय लिपिकों और विद्यालय परिचारियों को नई नियमावली लागू होने के बावजूद अब तक वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया है।

समान वेतनमान की मांग इसे लेकर सारण जिले के विद्यालय लिपिकों ने भी आवाज उठाई है। विद्यालय लिपिक कृतेश कुमार सिंह समेत अन्य कर्मियों ने नए शिक्षा मंत्री से राज्यकर्मियों के समान वेतनमान और सुविधाएं देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में शिक्षा विभाग ने सेवाकाल में मृत शिक्षक व कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अनुकम्पा नियुक्ति की व्यवस्था की थी। इसके तहत विद्यालय सहायक को 16,500 रुपये और विद्यालय परिचारी को 15,200 रुपये मासिक मानदेय पर नियुक्त किया गया था।

नई नियमावली का लागू होना बाद में शिक्षा व...