रांची, जून 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड इंफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी एसोसिएशन (जेआईएलए) ने 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई को एक ही कैंपस में संचालित करने के लिए तैयार नए नियमावली का स्वागत किया है। वहीं, इसमें पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) के पद को शामिल नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त की है। संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से अपील की है कि कैबिनेट में अंतिम मंजूरी से पहले ड्राफ्ट में आवश्यक संशोधन किया जाए। इसमें पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति का प्रावधान जोड़ा जाए, ताकि राज्य की आधुनिक और डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। संघ ने कहा है कि ड्राफ्ट में जहां 200 छात्रों पर 11 शिक्षकों के पद का प्रावधान किया गया है और 750 अनिवार्य पुस्तकों के साथ पुस्तकालय स्थापित करने का स्पष्ट नियम बनाया गया है, वहीं ...