नियमावली की मांग को लेकर शिक्षकों ने की हड़ताल
रांची, सितम्बर 2 -- तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य वित्त रहित संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को तमाड़ इंटर महाविद्यालय, सलगाड़ीह में शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शैक्षणिक हड़ताल की। 75 प्रतिशत अनुदान, वेतनमान और सेवा शर्त नियमावली लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। आंदोलन को छात्र-छात्राओं ने भी समर्थन दिया। संघ के आह्वान पर पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन महाविद्यालय गेट के सामने शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं धरना-प्रदर्शन करेंगे। छात्र-छात्राओं ने इस आंदोलन में भी पूरा समर्थन देने की बात कही। मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. रंजीत कुमार मोदक, घनश्याम महतो, प्रमाकांत महतो, गोविंद चंद्र महतो, देवनंदन सिंह मुंडा, प्रो. इंदिरा कुमारी, सुमित्रा कुमारी, शर्मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.