नियमविरुद्ध एकल संचालन के खिलाफ शिक्षकों ने की पदयात्रा
कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में बिल्हौर इंटर कॉलेज, बिल्हौर के शिक्षकों संग कमिश्नर और जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। यहां के शिक्षकों और अध्यापकों को अप्रैल माह से वेतन नहीं मिला है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) से शिकायत के बाद वेतन वितरण अधिनियम 1971 के प्रावधानों के विरुद्ध बिना कोई नोटिस दिए संस्था के लिए एकल संचालन चार जुलाई को पारित कर दिया। जिलाधिकारी एवं आयुक्त कार्यालयों तक पीड़ित स्टाफ के साथ पदयात्रा करते हुए पहुंचे और मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.