वाराणसी, मार्च 1 -- गंगापुर। रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर बघेड़ में नियत स्थान पर होलिका न लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार की सुबह लोगों ने एक निजी विद्यालय के गेट सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस विद्यालय द्वारा होलिका दहन का स्थल जो राजस्व रिकॉर्ड में अध्यात्मिक विद्यालय के नाम से सुरक्षित है पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष प्रशासन ने होलिका का नियत स्थल बदलकर विद्यालय के बाहर सड़क पर गड़वाया था परंतु इस वर्ष विद्यालय प्रबंधक बाहर भी होलिका नहीं गड़ने दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है उल्टा ग्रामीणों को ही पुलिस धमकी दे रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.