नियत वेतन के खिलाफ मुखर हुए विद्यालय लिपिक-परिचारी
मधुबनी, जून 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुकंपा आधारित विद्यालय लिपिक एवं परिचारियों ने पूर्ण वेतनमान बहाल करने तथा वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर डीईओ को आवेदन सौंपा है। सौंपे गये आवेदन में मो. सलाउद्दीन, बब्ली कुमार, संतोष कुमार, रुबी देवी, रवि कुमार यादव, आरती मिश्रा, मोहन चौधरी, दीपक पाल, प्रकाश कुमार, ज्योति मिश्रा और अन्य ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 11 फरवरी को जारी अधिसूचना संख्या-178 एवं 179 के तहत विद्यालय लिपिकों एवं परिचारियों के लिए नियत वेतन की व्यवस्था कर दी गई है। इसके तहत लिपिकों को 16,500 रुपये प्रतिमाह तथा वार्षिक 500 रुपये वेतन वृद्धि का प्रावधान किया गया है। कर्मियों ने बताया कि वे वर्षों से विद्यालयों में प्रशासनिक, लिपिकीय, ऑनलाइन प्रविष्टि, कार्यालय सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.