गया, मार्च 14 -- नियंत्रण कक्ष पहुंचे डीएम, रसोई गैस के लिए मिली 280 शिकायतें गया जी, प्रधान संवाददातारसोई गैस की समस्या के समाधान को बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष में 280 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर ने नियंत्रण कक्ष पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि प्राप्त शिकायतों में 68 का समाधान कराया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि प्राप्त होने वाली सभी समस्याओं का सौ फीसदी निदान कराया जाए। सभी जरूरी सेवा वाले स्थान या विभागों में एलपीजी की सुविधा हर हार में मुहैया कराई जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं। गया जी में एलपीजी की आपूर्ति और वितरण की सुनवाई के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की शुरुआत की गई है। कोई भी व्यक्ति इससे संबंधित शिकायत या सुझाव 0631 2222253 पर सुबह सात से रात दस बजे ...