अमरोहा, मार्च 31 -- अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत द्वितीय जनपद स्तरीय अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। डीएम निधि गुप्ता ने शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के संबंध में सभी विभागों को निर्देशित किया। बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अप्रैल तक चलेगा जबकि दस्तक अभियान 10 से 31 अप्रैल तक चलेगा। डीएम को अवगत कराया गया कि समस्त विभागों से माइक्रोप्लान प्राप्त हो गया है। 95 प्रतिशत कर्मियों एवं वार्ड मेंबर्स का संवेदीकरण किया जा चुका है। आगामी हीट वेव के दृष्टिगत सभी विभागों को क्या करें, क्या ना करें के विषय में भी जागरूक किया गया। नगर व देहात क्षेत्र में सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने संग लोगों की जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों के संचालन पर जोर दिया गया। ...