निमोनिया और गंभीर संक्रमण की जीवनरक्षक दवाएं भी जांच में फेल, सरकारी अस्पताल के लिए हुई थी खरीद
लखनऊ, अगस्त 7 -- यूपी के सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी गई एंटीबायोटिक दवा जांच में फेल हो गई है। निमोनिया और संक्रमण में इस्तेमाल होने वाली अमोक्सिसिलिन एवं पोटेशियम क्लैवुलानेट ओरल सस्पेंशन आईपी 200 मिग्रा की दो बैच गुणवत्ता जांच में फेल हो गई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) ने घटिया एंटीबायोटिक की आपूर्ति करने पर हिमाचल प्रदेश की कंपनी एथेंस लाइफ साइंस को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। उप्र मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन सरकारी अस्पतालों के लिए दवा खरीदता है। कंपनी ने वर्ष 2024 की टेंडर के तहत एंटीबायोटिक अमोक्सिसिलिन एवं पोटेशियम क्लैवुलानेट ओरल सस्पेंशन क्रय किया। कंपनी ने मांग के हिसाब से दवा की आपूर्ति की। जिला ड्रग वेयरहाउसों में भेजी गई दवा की दो बैच डीबीटी 25-048 और डीबीटी 25-108 जांच म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.