हल्द्वानी, जुलाई 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बाजपुर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में निमोनिक स्कूल की बालिका टीम चैम्पियन बनी। 32 टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के दौरान निमोनिक स्कूल की टीम ने सेंट पीटर्स स्कूल हाथरस, सेंट एंड्रयूज स्कूल आगरा, एलीट स्कूल और श्रीमती भारमा देवी विद्यालय हाथरस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में टीम ने कृष्णा विद्या निकेतन गाजियाबाद को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। स्कूल निदेशक कैलाश भगत, अध्यक्ष लक्ष्मी भगत, प्रधानाचार्य कविता बिष्ट ने खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक राजेश बिष्ट और सौरभ को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में जीजीपीएस बोकारो की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्...