निमेज में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से गाय की मौत, ग्रामीणों में दिखा आक्रोश
बक्सर, जून 5 -- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। निमेज गांव में लगे ट्रांसफार्मर के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में पशुपालक रामजी चंद्रवंशी को लगभग 50 हजार की आर्थिक स्थिति हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली कंपनी के प्रति गहरा आक्रोश देखा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के रामजी चंद्रवंशी की गाय रोजाना की तरह चरने के लिए गई थी। इसी दौरान नैनीजोर रोड में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के पोल में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगे ट्रांसफार्मरों के पास बिजली कंपनी द्वारा सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। नंगे तार से आर्थिक का लाइन ट्रांसफार्मर में जोड़ दिया गया है जिससे बराबर हाथी की संभावना बनी रहती है। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.