गिरडीह, जनवरी 10 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोसनाटुंडा में गुरुवार रात चोरों ने आधा दर्जन से अधिक बंद घरों का ताला काटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने तीन लाख रुपये नगद सहित लगभग 9 से 10 लाख रुपये के जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। अधिकांश घरों के मालिक मुंबई, बोकारो, इसरी या अपने दूसरे घरों में रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही शुक्रवार को एसडीपीओ सुमित कुमार, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार तथा डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक-एक घर का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से चोरी हुए सामान की जानकारी ली और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि चोरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.