निमार्णाधीन पुलिया के नीचे मिला गल्ला व्यापारी का शव, जांच की मांग
सीतापुर, मई 11 -- रेउसा (सीतापुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थानगांव में सोमवार को निर्माणाधीन पुलिया के पास एक गल्ला व्यापारी का शव पड़ा मिला। पास में ही उसकी क्षतिग्रत बाइक भी मिली है। परिवार वाले हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक प्रथम द्रष्टया निर्माणाधीन पुलिया से गिरकर मौत होने की बात सामने आ रही है। कटोलिया के नसीरपुर निवासी सरवन बाजपेई (42) रविवार शाम को घर से किसी काम से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की पर उनका कुछ पता नहीं चला। मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। सोमवार सुबह थानगांव के राजपुर रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे सरवन बाजपेई का शव मिला। पास में ही क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। शव देख हड़कंप मच गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.