सोनभद्र, फरवरी 15 -- शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडांड बस्ती में निमंत्रण कार्यक्रम से घर लौट रहे एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिल्काडांड बस्ती निवासी विष्णु शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 फरवरी की देर रात वह एक निमंत्रण कार्यक्रम से अपने घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में सुरेंद्र यादव उर्फ बाबू ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में विष्णु शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सुरेंद्र यादव उर्फ बाबू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.