निमंत्रण से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, फायरिंग की
बांदा, मई 12 -- बांदा। नरैनी कस्बा में देविन नगर मोहल्ला निवासी रविवार रात 11 बजे पड़ोसी के यहां निमंत्रण में गया था। वापस लौटते समय जवाहर नगर में कल्लू कुशवाहा के मकान के पास छोटेलाल ने रोक लिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की। विरोध करने पर चाकू से उस पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागने लगा तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे के बगल से निकल गई और उसकी जान बच गई। धमकाते हुए आरोपी भाग निकला। पीड़ित ने सोमवार को नरैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि छोटेलाल अपराधी किस्म का है। उससे जान का खतरा है। यह भी पढ़ें- खाना खाकर टहल रहे युवक पर हमला, दो नामजद समेत चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.