गौरीगंज, अप्रैल 22 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र गौरीगंज में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में निमंत्रण से लौट रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुल्तानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधवपुर गांव के पास हुई। जहां तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के मेदन मवई गांव निवासी 46 वर्षीय संतोष ओझा पुत्र शिवबरन ओझा मंगलवार रात अपने घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर माधवपुर गांव में दीपू शुक्ला के यहां आयोजित एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम द...