निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार युवक पर डंपर पलटा, मौत
गंगापार, मई 3 -- आधीरात को निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार युवक पर अनियंत्रित गिट्टी लदा डंपर पलट गया। युवक डंपर के नीचे दब गया। ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। घायल युवक के परिजन इलाज के लिए उसे ले जा रहे थे लेकिन युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मऊआइमा थाना के गमरहटा निवासी 35 वर्षीय शरद यादव पुत्र प्रताप यदाव शनिवार को दो बजे रात चालीस नंबर गुमटी से अपनी बाइक से निमंत्रण से लौट रहा था। वह बहरिया के सरायगनी जादीपुर गांव पंहुचा था कि सामने से तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी से लदा डंपर आ रहा था। वह डंपर शरद यादव पर पलट गया जिसके कारण बाइक सवार शरद दब गया। डंपर पलटने की जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.