निमंत्रण से लौट रहे पिता और दो बेटियों को ट्रक ने रौंदा, रातभर नीचे दबे रहे तीनों के शव
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- यूपी के बस्ती से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां निमंत्रण से दो बेटियों के साथ बाइक से घर लौट रहे पिता की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दोनों बेटियों ने भी दम तोड़ दिया। तीनों के शव रात भर ट्रक के नीचे दबे रहे। सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर पैकोलिया और गौर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर तीनों के शव बाहर निकाले गए। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश यादव रविवार रात करीब नौ बजे अपनी दो बेटियों 11 वर्षीया शिवांगी और 5 वर्षीया मानवी के साथ पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव से निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बभनान से गौर की ओर जा रहे पशु आहार लदे ट्रक की चपेट में आ गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.