रायबरेली, मार्च 12 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक दस फुट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी पत्नी भी सड़क पर जा गिरी। घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के विशुनदासपुर मजरे सुदामापुर गांव निवासी 36 वर्षीय अरविंद यादव पुत्र रामबली अपनी पत्नी के साथ बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे किसी निमंत्रण समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.