बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा। निमंत्रण से पैदल घर लौट रहा किसान पैर फिसलने से तालाब में गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उसका 60 वर्षीय पिता मोहन यादव पुत्र बल्दी यादव किसानी करते थे। वह सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात को वह कजरिया तालाब के भीटे से वापस घर आ रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह तालाब में जा गिरा। यह भी पढ़ें- खुशियों वाले घर में मातम, युवक की मौत गहरे पानी में गिर जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव उतराता हुआ देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.