गंगापार, अप्रैल 21 -- मित्र के बेटी की शादी में गए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने गायब कर दी। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत गरेथा गांव निवासी सद्दाम हुसैन सोमवार रात दिघिया चौकी क्षेत्र के गरेथा गांव निवासी श्याम लाल गुप्ता के बेटी की शादी में उनके घर गये थे। कुछ देर वहां रुकने के बाद जब घर लौटने के लिए बाइक खोजने गये, तो उनकी सुपर स्पेलेंडर बाइक गायब थी। अपने स्तर से खोजबीन के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...