वाराणसी, जून 19 -- चौबेपुर, संवाद। हरिहरपुर गांव निवासी बाइक मैकेनिक अनिल राजभर (26) की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिरने से मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई सुनील की शादी का निमंत्रण रिश्तेदारों को देकर घर लौट रहा था।परिजनों के अनुसार अनिल गुरुवार रात निमंत्रण बांटकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पलकहा नहर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए नहर की ओर गए तो नहर में शव और बाइक देखकर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। बताया गया कि अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके छोटे भाई सुनील की शादी 22 जून को होनी है। शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार में खुशी का माहौ...