बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। बस्ती में बावर्दी पुलिसकर्मी द्वारा निमंत्रण कार्ड को तहरीर बताकर धौंस दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मी निमंत्रण पत्र को चहारदीवारी विवाद की तहरीर बताकर दोनों पक्षों को थाने पर पहुंचने का धौंस देता दिखा। छावनी थाना क्षेत्र स्थित शक्तिपुर गांव में शिवसहाय की पत्नी विद्यावती और दूसरे पक्ष से कन्हैयालाल की पुत्री कांति के बीचे पूर्व में बनी चहारदीवारी को लेकर तीन दिन पूर्व विवाद हो गया था। एक पक्ष ने चहारदीवारी का कुछ हिस्सा गिरा भी दिया था। इस लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रधान जितेंद्र जायसवाल, बीडीसी पारसनाथ पांडेय, शिवशंकर पांडेय और हरिकिशन चौरसिया सहित अन्य दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। इसमें दोनों पक्षों ने चहारदीवारी चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.