प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आसपुर देवसरा पूरेधनी में एक युवक को निमंत्रण देने के बहाने घर से बाहर बुलाकर गोली मारने के आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। घटना 11 दिसंबर 2025 की है। पूरेधनी गांव में बाइक सवार हाथ में निमंत्रण कार्ड लेकर पहुंचे और घर के भीतर से विजय कुमार उर्फ सोनू को बाहर बुलाकर गोली मार दी। भाई आया तो उसे भी गोली मार दी। हालांकि, दोनों की जान बच गई। मामले में पुलिस जौनपुर के बक्सा लखौवा निवासी आनन्द सिंह उर्फ शोले सिंह को चिह्नित कर उसकी तलाश करने लगी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उस पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। अब आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.