बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाने के अरखन डेरा मजरा जामू निवासी धीर सिंह ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 13 फरवरी को शाम सात बजे वह कुस्वाहन डेरा रमेश कुशवाहा के यहां शादी में गया था। गांव के ही ज्ञान, कुलदीप व रामबाबू ने नशे में गाली-गलौज की। विरोध करने मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर गर पहुंचा तो तीनों तमंचा व लाठी डंडे लेकर घर पहुंचे और फिर गाली-गलौज की और धमकाया। बताया कि रामबाबू हिस्ट्रीशीटर है और कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.