बलरामपुर, मई 18 -- ​बलरामपुर। थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम लौकहवा निवासी गुलाम मुस्तफा के पुत्र शोएब और अय्यूब किसी कार्य से तुलसीपुर गए थे। बताया गया कि 14 मई की रात करीब 8:40 बजे दोनों भाई अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान निबोरिया चौराहे से आगे सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्जघटनास्थल का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक ह...