श्रावस्ती, अप्रैल 6 -- दिलीप पाठक/श्रावस्ती संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के निबिहा गांव के पास नाले के बगल के खेत में तेंदुए का शावक देखा गया। ग्रामीणों ने शावक को पकड़ लिया और वन विभाग सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कब्जे में ले लिया और साथ लेकर चली गई। सिरसिया थाना के निबिहा गांव के पास पहाड़ी नाला बह रहा है। सोमवार को नाले के बगल ग्रामीण ढोढ़े सिंह के खेत के आस पास एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ घूमती देखी गई। पास में ही खेत में काम कर रहे ग्रामीण मादा तेंदुआ व शावकों को देख डर गए और शोर मचाने लगे।लोगों की शोर सुनकर मादा तेंदुए के साथ एक शावक वहां से भाग निकला। जबकि एक शावक मां से बिछड़ गया और खेत में छिपकर बैठ गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मां से बिछड़े शावक तेंदुए को पकड़ लिया। इसके बाद ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.