निबियहवा ओवरब्रिज पर कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- चौरीचौरा। गोरखपुर-देवरिया हाईवे पर निबियहवा ओवरब्रिज पर रविवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। घायलों की पहचान देवरिया जिले के भाटपाररानी निवासी ऋषभ (38) पुत्र प्रदीप, प्रताप यादव (35) पुत्र कैलाश, राहुल कुमार (35) पुत्र केशव राजभर और प्रदीप चौहान (36) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कार संख्या यूपी-52-सीडी-1159 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.