जामताड़ा, अप्रैल 15 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में प्रदीप कुमार राणा के पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उनका स्वागत किया। निबसित काउंसिल कंप्यूटर संस्थान के संस्थापक दुर्गा शर्मा अपने सहयोगियों के साथ थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर अभय कुमार एवं अमित कुमार ने थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- पुलिस-पब्लिक तालमेल पर जोर, नए थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.