बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग बांदा के तत्वाधान में अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन कर अग्निसुरक्षा के प्रति निबन्ध प्रतियोगिता व चित्रकला का आयोजन कर जागरूक किया गया। सीएफओ डॉक्टर मतलूब हुसैन ने बताया कि सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज - अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें, थीम पर शहर के सेंट जेवियर स्कूल व अन्य स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्नि दुर्घटना के दौरान स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के सम्बन्ध प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही सभी संस्थानों के प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा के उपायों को स्थापित कर कार्यशील रखने के भी निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह पर स्कूलों में मॉक ड्रिल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.