बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा, संवाददाता। अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक कर रहा है। शनिवार को शहर के सेंटमैरी स्कूल में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सभी को आग से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ.मतलूब हुसैन ने बताया कि 'सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज - अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें' थीम पर शहर के सेंट जेवियर स्कूल व सेंट मैरी सहित अन्य स्थानों पर मॉक ड्रिल व अग्नि से सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- आग लगने पर बुझाव व बचाव का बताया गया तरीका दमकल कर्मियों ने छात्रों व स्टॉफ प्रबंधन को अग्निशमन उपकरणों के बारे में महत्वपूर्ण...