देवरिया, अप्रैल 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। अग्निशमन तथा आपात सेवा सप्ताह मनाए जा रहा है। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गईं। रविवार को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर, बीएन पब्लिक स्कूल, केडी पब्लिक स्कूल उमनागर, सेंट जेवियर्स स्कूल गौरीबाजार, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल भाटपाररानी, एसबीटी पब्लिक स्कूल गौरीबाजार एवं आरएसएस एकेडमी सलेमपुर में सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ थीम पर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- निबंध और चित...