फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों से अवगत कराना तथा उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व, भारत की वैज्ञानिक प्रगति तथा तकनीकी विकास में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से 11 मई 1998 को हुए ऐतिहासिक पोखरण परमाणु परीक्षण-2 पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की पहल विद्यार्थियों को ...