निबंध लेखन में देवांश और चित्रकला में सिद्धि प्रथम
प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज। विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े के तहत उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में गुरुवार को सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। अपर महाप्रबंधक यतेंद्र कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी और प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश निगम की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. परवेज अहमद ने मानव रोगों और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर रेलकर्मियों के बच्चों के लिए आयोजित निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। निबंध लेखन में देवांश माहौर और चित्रकला में सिद्धि सुप्रिया प्रथम रहीं। अधिकारियों ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण रोकने का संदेश दिया गया। आयोजन मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक मनीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.