रुडकी, मार्च 14 -- कन्हैया लाल डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को यूथ रेड क्रॉस यूनिट की ओर से कार्यक्रम में छात्रों ने समाज में रेड क्रॉस की भूमिका पर विचार रखे। इस दौरान युवा रेड क्रॉस सोसायटी का महत्व पर निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें तानिया पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने मानव सेवा, आपदा के समय राहत कार्य और सामाजिक जिम्मेदारियों में रेड क्रॉस की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर सृष्टि कौशिक व सृष्टि पंवार रहीं, जबकि तृतीय स्थान महक को मिला। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवा रेड क्रॉस सोसायटी के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.