अररिया, जनवरी 24 -- बथनाहा, एक संवाददाता वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बथनाहा की ओर से शनिवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में स्कूली बच्चों के बीच विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 जनवरी 2026 को 56वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, कविता लेखन, क्विज एवं चित्रकला शामिल रही, जिसमें क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी संजीव कुमार, उप-कमांडेंट हर्षित कुमावत, उप-कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गुप्ता एवं सहायक कमांडेंट मिस राशि भारद्वाज सहित अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.