निबंध में संघमित्रा और चित्रकला में खुशी अव्वल
चंदौली, अक्टूबर 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत बुधवार को चकिया रेंज के अंतर्गत प्रतिभा विद्यालय, शेरपुर मोहम्मदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी यादव प्रथम, रागिनी जायसवाल द्वितीय एवं चांदनी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में संघमित्रा पहले स्थान पर रहीं। जबकि दूसरे स्थान पर श्रेयांश और तीसरे स्थान पर तनु ने जगह बनाई। सभी विजेताओं को वन विभाग की ओर से मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन्यजीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.