कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह के तहत स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में निबंध एवं काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल के निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो. राजेश तिवारी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीक्षा अवस्थी, डॉ. सुमित कुमार चौधरी रहे। संयोजक डॉ. प्रभात गौरव मिश्रा ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में विभा यादव प्रथम, आयुष पटेल द्वितीय व अंशिका प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। काव्य लेखन प्रतियोगिता में ईशा सिंह पहले, सौरभ सिंह कौशिक दूसरे व पार्थ सारथी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, हिन्दी में मिलेगी सर्वाधिक पीएचडी यह भी पढ़ें- Kanpur News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

हिं...