रिषिकेष, अप्रैल 10 -- राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। निबंध प्रतियोगिता में पूनम महतो, कुमारी रीना तथा कुमारी पलक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिंस शर्मा ने प्रथम, पूनम महतो ने द्वितीय, पलक ने तृतीय एवं अमित कुमार ने सांत्वना पुरस्कार प्रप्त किया। प्रस्तावना वाचन में परमिंद्र सिंह, अमित कुमार, अंकिता नेगी, भाषण में अरुण तिवारी, अमित कुमार, सान्वी मलिक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान (क्विज) में कोमल व अंजली की टीम ने प्रथम, दीपक नौटियाल व वैष्णवी उनियाल की टीम ने द्वितीय तथा मोहम्मद समद व प्रांजल चौहान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.