रिषिकेष, अप्रैल 10 -- राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ​निबंध प्रतियोगिता में पूनम महतो, कुमारी रीना तथा कुमारी पलक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ​पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिंस शर्मा ने प्रथम, पूनम महतो ने द्वितीय, पलक ने तृतीय एवं अमित कुमार ने सांत्वना पुरस्कार प्रप्त किया। ​प्रस्तावना वाचन में परमिंद्र सिंह, अमित कुमार, अंकिता नेगी, भाषण में अरुण तिवारी, अमित कुमार, सान्वी मलिक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ​सामान्य ज्ञान (क्विज) में कोमल व अंजली की टीम ने प्रथम, दीपक नौटियाल व वैष्णवी उनियाल की टीम ने द्वितीय तथा मोहम्मद समद व प्रांजल चौहान की...