कन्नौज, दिसम्बर 27 -- छिबरामऊ। भारत रत्न अटलबिहारी बाजपेई के जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में केवाईएस इंटर कालेज सिकंदरपुर के कक्षा 11 के छात्र हर्षित दुबे ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलेक्ट्रेट के गांधी भवन में अटलबिहारी की जन्मदिन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोषमोहन अग्निहोत्री की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत व पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की मौजूदगी में विजेता छात्र हर्षित दुबे को प्रशस्तिपत्र और पांच हजार रूपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह व शिक्षक विशाल दीक्षित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.