किशनगंज, फरवरी 26 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत 22 फरवरी से 27 फरवरी तक विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को बाल विवाह उन्मूलन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने बाल विवाह के दुष्परिणाम, इसके सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रभाव तथा इसे रोकने के उपायों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.