सहारनपुर, जनवरी 24 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापन के अवसर पर निबंध, चार्ट मेकिंग व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में एमए द्वितीय वर्ष की सुरभि प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की राखी द्वितीय एवं एमए द्वितीय वर्ष की रजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार्ट प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की राखी व शानू पंवार अव्वल रहे। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में रजिया, ज्योति व शिवानी का ग्रुप प्रथम और सुरभि संध्या व रिमझिम का ग्रुप द्वितीय रहा। प्राचार्य डॉ. गौरव बालियान ने छात्रों को उत्तर प्रदेश के इतिहास एवं उसके विकास से अवगत कराया। साथ ही छात्रों को मतदान करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. टीना और डॉ. कुसुमलता ने संयुक्त रुप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.