रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- किच्छा। सरकार की मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन-मेरे सपनों का उत्तराखंड के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल्स की छात्रा ज्योत्सना आर्या ने विधानसभा किच्छा का प्रतिनिधित्व करते हुए विजय प्राप्त की है। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन तिवारी ने बताया कि 18 सितंबर को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विशेष समारोह में उत्तराखंड के चयनित 140 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ज्योत्सना आर्या विधानसभा किच्छा का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि ज्योत्सना आर्या की इस शानदार उपलब्धि ने उनके माता-पिता के साथ के लिटिल एंजेल्स विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन...