बिजनौर, मार्च 31 -- चांदपुर। शकुंतला महाविद्यालय में वनडे कैंप के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार के संरक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दीया चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शौर्य भटनागर और सलोनी कर्णवाल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। गोरीसा माहेश्वरी ने तृतीय तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एचजी पाठक ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप-प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा, हर्षी अग्रवाल, पारुल राव, नैंसी त्यागी, स्वाति शर्मा आदि मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.